Latest Posts

कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को मिली एनसीसी में कर्नल कमांडेंट की रैंक


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में मानद कर्नल का पद एवं कर्नल कमांडेंट की रैंक प्रदान की गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित रैंक सेरेमनी में उन्हें यह सम्मान औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। समारोह में एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड की एडीजी मेजर जनरल समीर भल्ला, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल के ग्रुप कमांडर कर्नल रिची रंजन, कर्नल जितेंद्र शर्मा तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की वैज्ञानिक डॉ. श्वेतापद्मा दास ने कुलपति प्रो. बिष्ट को रैंक प्रदान की। रैंक प्राप्त करने के बाद प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि वह सैन्य परंपराओं का सम्मान करते हुए विश्वविद्यालय में एनसीसी गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ शोध, शिक्षा और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का दायित्व कुलसचिव एवं 77 एनसीसी बटालियन के एएनओ कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने संभाला, जबकि रैंक सेरेमनी का संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल जे.सी. पंत ने किया। समारोह में विश्वविद्यालय के शोध निदेशक एवं पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. हरीश चंद्र जोशी, डॉ. एच.आर. कौशल, प्रो. ए.के. नवीन, लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत, डॉ. सीमा देवली, प्रो. शालिमा तबस्सुम, प्रो. निर्मला पंत, डॉ. पारुल सक्सेना, डॉ. सबीहा नाज, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न विभागाध्यक्ष और सेना के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.