Latest Posts

छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक


ऋषिकेश। एसआरएचयू में नशामुक्त अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जौलीग्रांट स्थित विश्वविद्यालय के लेक्चर थियेटर में नशामुक्त हॉस्टल कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। चिकित्सक डॉ. प्रियरंजन अविनाश ने कहा कि नशे का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने के साथ स्वस्थ आदतों और सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। समाजसेवी निकिता किमोठी ने कहा कि युवा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।डॉ. निक्कू यादव ने नशे की लत से होने वाले व्यक्तिगत और सामाजिक नुकसान पर प्रकाश डाला। इस दौरान हिमालयन अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक किया गया। इसके बाद जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.