Latest Posts

अधिवक्ता और न्याय पालिका न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग-जिला जज


विकासनगर। बार भवन विकासनगर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देहरादून हरीश कुमार गोयल के विकासनगर आगमन पर शुक्रवार को बार एसोसिएशन की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त न्यायिक अधिकारियों का भी अधिवक्ताओं ने स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में बार एवं न्यायपालिका के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों और बेहतर समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। जिला जज ने कहा कि अधिवक्ता और न्यायपालिका न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं। दोनों के बीच बेहतर तालमेल से न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाया जा सकता है।इस अवसर पर न्यायाधीश अब्दुल कय्यूम, जतिन मित्तल, अभिषेक श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव मयंक सेमवाल, सुरेंद्र मित्तल, विवेक गुप्ता, रोशन नेगी, राकेश शर्मा, आशाराम जोशी, नरेश चौहान, वैभव अग्रवाल, नितिन वर्मा, संदीप चौधरी, विपुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.