रुद्रपुर। विधायक तिलक राज बेहड़ ने सोमवार को शिमला-कुरैया मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर सड़क को लेकर उन्होंने लोनिवि अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द सड़क के पुनर्निर्माण का काम शुरू कराने की बात कही। विधायक बेहड़ ने बताया कि शिमला-कुरैया मार्ग के पुनर्निर्माण का टेंडर स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों को निर्माण शुरू होने से पहले मार्ग के गड्ढे भरने और जरूरी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बेहड़ ने अपने कार्यालय में स्थानीय लोगों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।


