Latest Posts

कवयित्री कमला बिष्ट के दो काव्य संग्रहों का विमोचन, काव्य गोष्ठी में गूंजी साहित्यिक अभिव्यक्तियां


अल्मोड़ा। नगर के एक होटल में छंजर सभा के तत्वावधान में आयोजित साहित्यिक समारोह में कवयित्री कमला बिष्ट ‘कमल’ के दो काव्य संग्रह ‘भावपुंज’ और ‘अनुभूति’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में स्थानीय कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर साहित्यिक माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मुख्य वक्ता डॉ. ललित चंद्र जोशी, अध्यक्ष नवीन बिष्ट, विशिष्ट अतिथि भीम सिंह अधिकारी एवं नीलम नेगी सहित अन्य अतिथियों ने काव्य संग्रहों का विमोचन किया। मुख्य वक्ता डॉ. ललित चंद्र जोशी ने दोनों कृतियों की समीक्षा करते हुए कहा कि कमला बिष्ट की कविताओं में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाएं, देशभक्ति और जनजागरण का प्रभावी चित्रण मिलता है। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएं पाठकों को सकारात्मक सोच और जीवन मूल्यों की प्रेरणा देती हैं। मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि कमला बिष्ट ने छोटे-छोटे विषयों को भी प्रभावशाली ढंग से अपनी कविताओं में स्थान दिया है। उन्होंने इसे अल्मोड़ा की समृद्ध साहित्यिक परंपरा के लिए सुखद संकेत बताया। अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने कहा कि ‘भावपुंज’ और ‘अनुभूति’ दोनों संग्रह रचनाकार की संवेदनशील सोच और सृजन क्षमता का परिचय देते हैं। विशिष्ट अतिथियों भीम सिंह अधिकारी और नीलम नेगी ने भी रचनाकार को शुभकामनाएं देते हुए साहित्य सृजन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। विमोचन के बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में कृपाल सिंह शीला, डी.एन. कांडपाल, प्रेमा गड़कोटी, नीलम नेगी, डी.सी. पांडेय, प्रो. एस.ए. हामिद, नीरज पंत, चंद्रा उप्रेती, डॉ. धारा बल्लभ पांडे, नवीन कुमय्या, बृजेश डसीला, बीना चतुर्वेदी और अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। गोष्ठी में देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, प्रेम, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन विषयों पर आधारित कविताओं ने श्रोताओं की सराहना बटोरी। कार्यक्रम का संचालन नीरज पंत ने किया। इस अवसर पर डॉ. डी.एस. बोरा, उदय किरोला, विपिन चंद जोशी ‘कोमल’, प्रो. एस.एस. पथनी, डॉ. हयात रावत, संजय अग्रवाल, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, डॉ. वसुधा पंत सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.