रुद्रपुर। रक्षाबंधन पर भी बंगाली समाज का ‘आरक्षण हमारा अधिकार’ आंदोलन जारी रहा। धरने के 110 दिन पूरे होने पर आंदोलनकारियों ने समाज के बच्चों की शिक्षा, सम्मान और भविष्य के अधिकारों की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर बिट्टू राय, रतन राय समेत कई लोग धरनास्थल पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। संचालक तरुण विश्वास, समाजसेवी सुब्रत विश्वास सहित आंदोलनकारियों ने उनका स्वागत किया। सुब्रत कुमार विश्वास का कहना है कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि समाज के आने वाले बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए किया जा रहा है।आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगों पर सरकार के गंभीरता से विचार करने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।


