रुद्रपुर। उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के खिलाफ उपजिलाधिकारी गौरव पांडेय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मोर्चे के पदाधिकारियों ने शिव अरोरा पर मुस्लिम समाज के लिए आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। शनिवार को उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा अध्यक्ष दानिश इकबाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने वीडियो संदेश के माध्यम से संपूर्ण मुस्लिम समाज के लिए आपत्तिजनक, अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है।


