Latest Posts

आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी


अल्मोड़ा। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बाल विकास विभाग की ओर से पूरे उत्तराखंड में चलाए जा रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र सेला खोला में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने पार्टी नेतृत्व की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, महालक्ष्मी किट योजना, वात्सल्य योजना, आंचल अमृत योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और आवश्यक जानकारियों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि दूसरी कन्या के जन्म पर मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस दौरान पोषण माह के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को सहायता प्रदान की गई तथा महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम में आशा सुपरवाइजर ममता वर्मा, आशा कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी, लक्ष्मी वर्मा, आयशा खान, ममता भट्ट, सोनम पांडे, कविता साह, मीना बिष्ट, लतिका तिवारी, पूजा बिष्ट, रागिनी देवी, चंपा सहित आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री महिलाएं, किशोरी बालिकाएं और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.