Latest Posts

टीबी मरीजों के पोषण के लिए जुटाए ढाई लाख रुपये, 50 मरीजों को मिली पोषण किट


अल्मोड़ा। जिले में टीबी मरीजों को उपचार के साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने टीबी रोगी सहायता कोष में ढाई लाख रुपये की धनराशि जुटाई है। इस राशि से जिले के 50 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की जा चुकी हैं। जिन मरीजों ने पोषण सहायता लेने के लिए सहमति दी है, उन्हें भी किट उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यह पहल की गई है। जिलाधिकारी ने पोषण किट की खरीद के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को नामित किया था। उनके माध्यम से 50 पोषण किट खरीदकर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गईं, जिन्हें जिले के सभी 11 ब्लॉकों के टीबी मरीजों तक पहुंचाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत, जिला नोडल अधिकारी एनटीईपी डॉ. दीपक शर्मा और जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल के निर्देशन में किट वितरण किया जा रहा है। निक्षय मित्रों के माध्यम से मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने की इस पहल को टीबी मुक्त भारत अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.