Latest Posts

रामलीला में राम राज्याभिषेक और भरत मिलाप का भव्य मंचन


अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला में बुधवार को भगवान राम की अयोध्या वापसी, भरत मिलाप और दीपोत्सव के साथ राम राज्याभिषेक का भव्य मंचन किया गया। रामभक्तों और दर्शकों ने राज्याभिषेक के मनोरम दृश्यों का आनंद लिया। इसके बाद छोलिया नृत्य और सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी। हास्य कलाकार हिमांशु कांडपाल ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कमल, जिला प्रचारक वीरेंद्र, भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक हिमांशु लोहनी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजिक अंसारी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राम राज्याभिषेक और भरत मिलाप के मंचन में राम की भूमिका कोमल जोशी, लक्ष्मण की गायत्री तिवारी, सीता की वैष्णवी जोशी, भरत की गौरव कांडपाल, शत्रुघ्न की मिष्टी मेहता, हनुमान की अनिल रावत, विश्वामित्र की बृजेश पांडे और वशिष्ठ की तनोज कर्नाटक ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा ने किया। आयोजन में समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.