Latest Posts

टैक्सी से 9.55 लाख का गांजा बरामद, नैनीताल का युवक गिरफ्तार


अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान टैक्सी कार से 38.220 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 9 लाख 55 हजार 500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा कार को सीज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को चिमटाखाल तिराहे पर चेकिंग के दौरान टैक्सी कार संख्या यूके19टीए-1223 की तलाशी ली गई। इस दौरान दो प्लास्टिक के कट्टों से क्रमशः 17.560 और 20.660 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से चालक जगत सिंह अधिकारी (29), निवासी नाथूजाला, कोटाबाग, थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस गांजे की खरीद-फरोख्त के स्रोतों का पता लगा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 2,500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टीम में अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, दीपचंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, हेमंत मनराल, वीरेंद्र पाल सिंह और कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.