Latest Posts

नानकमत्ता में 10 घंटे चला पुलिस का ऑपरेशन, 10 तमंचे बरामद


रुद्रपुर। नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिचुआ भूड़ में पुलिस ने करीब 10 घंटे तक अभियान चलाकर 10 अवैध तमंचे बरामद किए। इस दौरान कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार करीब 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया और दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाया गया। गुरुवार को नानकमत्ता कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी गणपति ने बताया कि सतनाम हत्याकांड के बाद क्षेत्र में अवैध हथियारों की मौजूदगी और आदतन अपराधियों की गतिविधियों को लेकर पुलिस को अहम इनपुट मिले थे। इसके आधार पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 10 पुलिस टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया।एसएसपी ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने 10 अवैध तमंचों के साथ सात क्यूआर कोड भी बरामद किए। मौके पर कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों के जरिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने या उनमें मदद करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। गिरफ्तार वारंटियों से पूछताछ और बरामदगी के संबंध में जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के नाम और अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। अभियान में सीओ नवीन सेमवाल, पुलभट्टा थानाध्यक्ष उमेश कुमार, झनकइया कोतवाल देवेंद्र गौरव, इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह दानू और खटीमा कोतवाली के एसएसआई केसी आर्य सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.