Latest Posts

भवाली में पीएम आवास योजना के 31 लाभार्थियों को मिले प्रमाणपत्र


नैनीताल। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत भवाली में 31 पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए प्रमाणपत्र वितरित किए गए। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को कुल 2.75 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद भवाली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार और अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पहली किस्त की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से खातों में भेजी जाएगी। इसके बाद निर्धारित मानकों और आवास निर्माण की प्रगति के आधार पर शेष धनराशि किश्तों में उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य शहरी गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि लाभार्थियों को योजना के निर्धारित मानकों के अनुसार आवास का निर्माण कराना होगा। अनुदान की राशि सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। इस दौरान पालिका प्रशासन की ओर से लाभार्थियों को योजना की प्रक्रिया और निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में सभासद विनोद तिवारी, संजय जोशी, मुकेश कुमार, इंदर कपिल, पंकज जोशी, गौरव नेगी और प्रियंका जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.