Latest Posts

ऋषिकेश में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन


ऋषिकेश। कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को ऋषिकेश और डोईवाला में विभिन्न मुद्दों को लेकर न्याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर तीखे हमले बोले। नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, अंकिता भंडारी हत्याकांड और स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा और आने वाले चुनावों के लिए हुंकार भरी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता, विकास और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रही है।जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, यह संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनहित के मुद्दों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। आने वाले समय में भाजपा की विदाई तय है। पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण ने आरोप लगाया कि भर्ती घोटालों ने युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सारस्वत, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, जयेन्द्र रमोला, राजपाल खरोला, महंत विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, दीप शर्मा, राकेश सिंह, राकेश अग्रवाल, प्यारेलाल जुगराण, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, भगवान सिंह पवार, देवेंद्र प्रजापति, ऋषि सिंघल, संजय भारद्वाज, सिंहराज पोसवाल, चौ. सुमित चौहान, सूरत सिंह कोहली, हिमांशु जाटव, सूरज भट्ट, राजकुमार मारवाह, बप्पी अधिकारी, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद रतूड़ी, अनिल गुप्ता, शिवम आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे l

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.