Latest Posts

संवैधानिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों पर छात्राओं को किया जागरूक


अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में बुधवार को नागरिकता कौशल, संवैधानिक मूल्यों एवं भारत का ज्ञान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अल्मोड़ा से आमंत्रित मुख्य वक्ता डॉ. प्रकाश चंद्र पंत ने छात्राओं को नागरिकता के अधिकारों एवं कर्तव्यों, भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. पंत ने छात्राओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ और नागरिक जिम्मेदारियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्रधानाचार्या ने आमंत्रित अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया। विद्यालय की बाल संसद के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य वक्ता डॉ. प्रकाश चंद्र पंत ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं प्रीति पंत, शिप्रा बिष्ट, तनुप्रिया खुल्बे, हेमा पटवाल, जानकी राणा, ममता भट्ट, रेखा मेहता, निवेदिता मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ तथा राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारियों की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.