Latest Posts

संविधान दिवस पर जिलेभर में होगा प्रस्तावना का सामूहिक पाठ


अल्मोड़ा। बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 26 नवंबर को जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में संविधान दिवस का आयोजन किया जाए और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधि विशेषज्ञों द्वारा संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ विभिन्न कानूनों और उनके प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के माध्यम से आमजन में संवैधानिक एवं कानूनी जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए। विभिन्न कानूनों की जानकारी सरल और सहज भाषा में उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोग उनके उद्देश्य, महत्व और प्रावधानों को बेहतर ढंग से समझ सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान के मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करना तथा संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.