रुड़की। क्षेत्र में जाटव समाज की महिलाओं ने सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी अनीस राजा को अपना समर्थन दिया। लंढौरा में अनीस राजा कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी के घर पहुंच कर जाटव समाज की महिलाओं ने उन्हें समर्थन दिया। महिलाओं ने कहा कि वह कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पक्की करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने महिलाओं का आभार जताया। समर्थन देने वाली महिलाओं में ममता, माया, सुमन, मोनी, छोटी, अरुणा, सत्तो, दीक्षा आदि शामिल रही।