Saturday, April 19, 2025

Latest Posts

स्वाधीनता आंदोलन में हीरा सिंह का रहा महत्वपूर्ण योगदान: किशोर


नई टिहरी। नई टिहरी का आईटीआई अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हीरा सिंह चौहान के नाम से जाना जाएगा। गत वर्ष सरकार ने इसका शासनादेश जारी किया था। शुक्रवार को इसका लोकार्पण करते हुए कहा कि देश की आजादी सहित भारत-पाक युद्ध में अहम योगदान देने वाले स्व. चौहान को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। छात्र-छात्राओं ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। शुक्रवार को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हीरा सिंह चौहान के नाम से आईटीआई का नामाकरण किया। विधायक ने कहा कि स्व. हीरा सिंह चौहान जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बुड़ोगी गांव के निवासी थे। उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया था। इसके बाद वह बीएसएफ में भर्ती हुए। जहां उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। कहा कि महापुरुषों के नाम से शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों के नाम किए जाने जरूरी हैं। जिससे हमें उनकी कुर्बानी का बोध हो। पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही यह प्रस्ताव सरकार को गया था। कहा कि स्व. चौहान का देश व प्रदेश के लिए अतुलनीय योगदान रहा। आईटीआई की प्रधानाचार्य पल्लवी ने संस्थान की उपलब्धि और नामकरण को लेकर जरूरी जानकारी दी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.