चम्पावत। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आह्वान किया। पालिका सभागार में मंगलवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करने, जनसंपर्क अभियान चलाने, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह माहरा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नींव बताया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता आरडी चौथिया, टीका सिंह बोहरा, चंद्रशेखर बगौली, महेश सिंह बोहरा और पान सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, सतीश पांडेय, देवेंद्र पाटनी, जगदीश जोशी, बब्लू देव, राकेश बोहरा, जगदीश बोहरा, विनीता फर्त्याल, सुमन लता, बसंत गिरी, सूरज कुमार, श्याम सिंह, नरेश फर्त्याल, लोहित खोलिया, राजू अधिकारी, राजू गड़कोटी, जीवन गहतोड़ी, अजय बिष्ट अर्जुन मेहरा, राजू बिष्ट, दीपक जोशी, शेखर जोशी, चंद्रकला मेहरा आदि मौजूद रहे।