Saturday, April 19, 2025

Latest Posts

55 लाख की लागत से जीआईसी भराड़ीसैंण को किया गया संसाधन संपन्न


  • चमोली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य के सरकारी विद्यालयों को संसाधन संपन्न करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चमोली(आरएनएस)। (आरएनएस)। संदीप तिवारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज भराड़ीसैंण का कायाकल्प कर लिया गया है। विद्यालयों में सुसज्जित लैब के साथ ही अन्य सुविधाओं का विकास कर लिया गया है। जिससे जहां छात्र-छात्राओं को विद्यालय में बेहरत शिक्षण माहौल मिल रहा है।
    मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में जिला योजना के माध्यम से विद्यालय के सौंदर्यीकरण व संसाधन विकास के लिए 55 लाख की धनराशि आवंटित की गई थी। जिसके माध्यम से विद्यालय में आधुनिक रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और कम्प्यूटर प्रयोगशाला का तैयार की गई है। साथ ही कम्प्यूटर प्रयोगशाला में 25 कम्प्यूटर छात्र-छात्राओं के शिक्षण हेतु लगाए गए हैं। पहाड़ी शैली में विद्यालय का प्रवेश द्वार निर्मित कर पैदल मार्ग का सुदृढीकरण किया गया है। इसके साथ ही गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों को सरलता से समझाने के लिए विज्ञान सम्बंधी चित्रों के साथ ही गणित विषय के सूत्र और टेबल से विद्यालयों को सजाया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सभी विषयों के प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की तैनाती की गई है। बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 336 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। विद्यालय के सौन्दर्यीकरण और संसाधनों के विकास से विद्यालय में बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने का प्रयास किया गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.