Sunday, March 29, 2026

Latest Posts

नाले से गैस निकालकर चाय बनाने का कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


हरिद्वार। गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को जगजीतपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नाले में पाइप डालकर गैस निकालने का प्रदर्शन करते हुए चाय बनाने का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरती भी उतारी।अशोक शर्मा ने कहा कि देश में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। सरकार एक ओर दावा कर रही है कि गैस सिलेंडर की कमी नहीं है। दूसरी ओर उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नाली से गैस निकालकर चाय और पकौड़े बनाने की बात कही थी। इसी को आधार बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ता नाले से पाइप डालकर गैस निकालने का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना था कि यदि सरकार के अनुसार गैस की कमी नहीं है तो एजेंसियों पर लग रही लंबी कतारों का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में सरकार को व्यवस्था सुधारते हुए उपभोक्ताओं तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचाना चाहिए। इस मौके पर सुंदर सिंह मनवाल, हरद्वारी लाल, कार्तिक कुमार, दिनेश पुंडीर, सुमित भाटिया, दीपक कोरी, वसीम सलमानी, अजय दास, राजेंद्र भारद्वाज, अमित रस्तोगी और देवेश गौतम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.