Monday, March 16, 2026

Latest Posts

सफाईकर्मियों ने दिया धरना, ईओ के आश्वासन पर काम पर लौटे


रुद्रपुर। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार की अगुवाई में सफाईकर्मियों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के आश्वासन पर सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त कर काम पर वापसी कर ली। सोमवार को सफाईकर्मियों ने नगरपालिका हॉल में धरना देते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण फर्म पर समय से वेतन नहीं देने का आरोप लगाया और आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने की मांग की। इस पर अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला ने वर्ष 2018 तक 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मियों के विनियमितीकरण की कार्रवाई शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों के अनुसार एक माह के भीतर पूरी कराने पर सहमति जताई। उन्होंने यह भी कहा कि कार्मिकों को समय पर वेतन न देने पर डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि माह की पांच तारीख तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो पालिका संबंधित फर्म के बिल से धनराशि काटकर कर्मचारियों को भुगतान करेगी। साथ ही कार्मिकों को पीएफ और ईएसआई का लाभ भी दिया जाएगा। सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.