रुद्रपुर। 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज को ओवरऑल बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदान किया। कंपनी की इस उपलब्धि में सीईओ रोहित गंबर, सेल्स हेड दिवाकर, युग, सार्थक, आकांक्षा, भुल्लर, मिहिर, पलविंदर, कपिल, राहुल, सविता सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि यह सम्मान नवाचार, गुणवत्ता, टीमवर्क व किसानों के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि से संस्थान में उत्साह का माहौल है।


