- संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने और आवश्यक स्थानों पर पिकेट लगाने के निर्देश
देहरादून। मसूरी रोड स्थित मालसी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मृत्यु पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।मंत्री घटना के बाद मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मालसी जोहड़ी गांव जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने और आवश्यक स्थानों पर पिकेट लगाने के निर्देश भी दिए।मालसी क्षेत्र में दो कार सवारों के बीच वाहन को पास देने को लेकर विवाद हो गया था।
इस दौरान एक कार सवार ने दूसरी कार को रोकने के उद्देश्य से टायर पर फायरिंग की, लेकिन गोली दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।पूर्व ब्रिगेडियर पीएस गुरंग के निधन पर भी जताया शोकमंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पीएस गुरंग (वाईएसएम) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मंत्री गढ़ी कैंट पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर गुरंग ने देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।


