रुड़की। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज रुड़की की ओर से रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्री जी के रथ की आरती उतारी। सोमवार की सुबह दोनों जैन मंदिरों में श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन संपन्न हुआ और नगर में विराजमान आचार्य श्री 108 विनिश्चयसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन आयोजित किए गए। इसके पश्चात श्री जी को रथ में लेकर बैठने के लिए साधुराम जैन, रथ को लेकर चलने के लिए नवीन जैन और श्री जी के कोष को लेकर चलने के लिए हिमांशु जैन का चयन हुआ।


