रुड़की। ब्राइट स्पोर्ट्स सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और गंगनहर कोतवाली पुलिस की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। मंगलवार को कोतवाली परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ एपसी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी की जान बचाई जा सकती है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।


