Latest Posts

गुरमेज सिंह फिर बने प्रधान संघ अध्यक्ष


काशीपुर। ब्लॉक के ग्राम प्रधानों की सहमति से एक बार फिर गुरमेज सिंह को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। इससे पहले दिलशाद शाह इस पद पर थे। शुक्रवार को काशीपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में पहुंचे ग्राम प्रधानों ने हस्ताक्षर कर ग्राम सूरजपुर के प्रधान गुरमेज सिंह को पुनः प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना। गुरमेज सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी और प्रधानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यहां सुमन देवी, राजेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, कुलविंदर कौर, भावना, सरजीत सिंह, नीशू, हरिओम सुधा, आशीष चौहान, मनोज कुमारी, कविता देवी, मृदुला सागर, अर्चना, प्रदीप सिंह, सीमा देवी, राजेश्वरी देवी, घनश्याम सिंह, बलजीत कौर, बलविंदर कौर, सुलेखा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.