रुड़की। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन के बीएससी, बीए, बीएड के छात्रों ने राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान का शैक्षिक भ्रमण किया। डॉ. संतोष मुरलीधर पिंगले ने जल संरक्षण, हिमनदों व ग्लेशियरों के पिघलने, जल गुणवत्ता परीक्षण और मृदा प्रयोगशाला में किए जा रहे वैज्ञानिक कार्यों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि जल संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों का किस प्रकार उपयोग किया जा रहा है।


