Latest Posts

क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण के लिए कांग्रेस ने भीख मांगकर किया प्रदर्शन


हरिद्वार। कनखल की क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीख मांग प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन मार्ग की मरम्मत नहीं होती है। पत्थर, मिट्टी डालकर इतिश्री कर ली गई है। कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा, पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि भाजपा शासन में धर्मनगरी की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। कई मार्ग तो पिछले दो वर्षों से खराब हैं। उस पर चलना भी मुश्किल हो गया है। भाजपा ने सत्ता के लोभ में आंखे बंद की हुई हैं। निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि जब सरकार जनता की सुध नहीं ले रही तो मजबूरन कटोरा हाथ में लेकर सड़क पर उतरना पड़ा है। भाजपा जनहित के कार्य भूल चुकी है। लोग क्षतिग्रस्त सड़क पर चलकर चोटिल हो रहे हैं। इस दौरान हरद्वारी लाल, राजकुमार ठाकुर, आशु श्रीवास्तव, राहुल चौधरी, कामेश्वर सिंह, वसीम सलमानी, बाबू राम शर्मा, विनोद कुमार, तेज प्रकाश साहू, रकित वालिया, मुकेश शर्मा, गौरव चौहान, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.