Latest Posts

साप्ताहिक परेड में जवानों ने फिटनेस और अनुशासन का किया प्रदर्शन


अल्मोड़ा(। पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान जवानों ने अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने परेड का निरीक्षण कर जवानों को फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। परेड की शुरुआत निरीक्षण से हुई, जिसके बाद एसएसपी ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उन्हें शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान दौड़, तेज चाल, सलामी, ड्रिल और शस्त्राभ्यास सहित विभिन्न अभ्यास कराए गए। परेड में जवानों को शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें हथियारों को खोलने-जोड़ने, सुरक्षित उपयोग और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बलवंत सिंह रावत, राजीव कुमार टम्टा, नरेंद्र सिंह कुंवर, रमेश चंद्र, योगेश चंद्र उपाध्याय, जानकी भंडारी, अशोक कुमार धनकड़, हयात सिंह, देवेंद्र सिंह नेगी, सुनील सिंह बिष्ट, प्रमोद पाठक, राजेंद्र प्रसाद, हीरा सिंह, मोहित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.