Latest Posts

12 अप्रैल को ओल्ड इज गोल्ड नाइट संगीतमय शाम


देहरादून। दून के संगीत प्रेमी 12 अप्रैल को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में ‘ओल्ड इज गोल्ड नाइट’ बाय स्वरांजली का आनंद ले सकेंगे। इस कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई। कार्यक्रम के आयोजक संदीप गुप्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह वार्षिक संगीत संध्या हर वर्ष प्रतिभाशाली और उत्साही गायकों को एक मंच देती है। जो भारतीय सिनेमा के महान गायकों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हैं। कार्यक्रम में किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोसले और लता मंगेशकर के गीतों की प्रस्तुति होगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.