चमोली। ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत के शनिवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। देवप्रयाग, श्रीनगर गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग, लंगासू, नंदप्रयाग और चमोली बाजार सहित फरस्वाणफाट के गांवों में भी उनका लोगों ने स्वागत किया। ग्राम पंचायत खैनुरी में आयोजित जनसभा में योगिता रावत ने कहा कि गांवों का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, रोजगार के अवसर बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सुभागा देवी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।


