Latest Posts

कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र से बाबा बन लोगों को फंसाने वाले 9 पकड़े


हरिद्वार। ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने शनिवार को नौ फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नमामि गंगे घाट चंडीघाट और चिड़ियापुर क्षेत्र में की गई। प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा ने बताया कि ये लोग साधु-संतों का वेश धारण कर राहगीरों और पर्यटकों को रोकते थे और तंत्र-मंत्र व जादू-टोने का झांसा देकर उन्हें अपनी ओर आकर्षित करते थे। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में आक्रोश की स्थिति बनने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जांच के दौरान चंडीघाट से सात और चिड़ियापुर से दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए लोगों में रामचरण दास (75), खदेरु (60), मोहन कुमार (47) गंगासाहु (65), मंगू सिंह (60), लालगिरी (70), घनश्याम (32), जुगणु (35) और मुन्ना (48) शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.