रुड़की। बालाजी मंदिर और समाधि की सेवा करने वाले पुजारी की हत्या के मामले में सोमवार को परिजनों ने लक्सर कोतवाली पुलिस से मुलाकात की। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और जल्द खुलासे की मांग की। भोगपुर भिक्कमपुर निवासी संजय सैनी पुत्र रोहताश ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके भाई श्रवण कुमार की समाधि और बालाजी मंदिर में पिछले कई महीनों से राजवीर पुत्र पाला निवासी गोधना पुरकाजी साफ-सफाई व पूजा पाठ करते थे। शनिवार रात वह मंदिर परिसर में सोए थे, लेकिन रविवार सुबह उनका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।


