Latest Posts

बीमार व अशक्त पशुओं को मिलेगा सहारा: बागेश्वर में आधुनिक एनिमल लिफ्टिंग मशीनों से उपचार व्यवस्था सशक्त


बागेश्वर। जनपद में पशु कल्याण और उपचार व्यवस्था को नई दिशा देते हुए जिला प्रशासन ने एक सराहनीय और दूरगामी पहल की है। जिलाधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंडे के कुशल निर्देशन में बीमार एवं अशक्त पशुओं के उपचार को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 10 आधुनिक एनिमल लिफ्टिंग मशीनों की खरीद की गई है, जो अब जरूरतमंद पशुओं के लिए संजीवनी साबित होंगी। यह पहल विशेष रूप से उन पशुओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी, जो बीमारी या कमजोरी के कारण स्वयं खड़े होने में असमर्थ हो जाते हैं। अब इन मशीनों की सहायता से ऐसे पशुओं को सुरक्षित ढंग से उठाकर उनका समुचित उपचार किया जा सकेगा। इस योजना के लिए अनटाइड फंड से ₹6 लाख की धनराशि व्यय की गई, जिससे मशीनों का क्रय कर उन्हें राजकीय पशु चिकित्सालय के केंद्रीय भंडार में सुरक्षित रखा गया है। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी द्वारा इन मशीनों का विधिवत सत्यापन किया गया, जिसमें सभी उपकरण गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप पाए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मार्गदर्शन में अब इन मशीनों को जनपद के 10 पशु चिकित्सालयों में वितरित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों तक भी यह सुविधा पहुंच सके। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार के अनुसार, इन मशीनों के माध्यम से न केवल बीमार पशुओं के उपचार में तेजी आएगी, बल्कि निराश्रित गोवंश के पुनर्वास और स्थानांतरण में भी उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी। यह पहल जनपद में पशु कल्याण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है, जिससे मानवीय संवेदनाओं और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.