Latest Posts

बैसानी पेयजल योजना को एक सप्ताह के भीतर शुरू करें : डीएम


बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शनिवार को कपकोट तहसील के पौंसारी गांव का निरीक्षण कर आपदा के बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति परखी। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जल संस्थान को बैसानी पेयजल लाइन का एक सप्ताह के भीतर सुधारीकरण कर निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि बरसात से पहले प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने कार्यों का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के भी निर्देश दिए। जल संस्थान को एक सप्ताह में पेयजल लाइन दुरुस्त करने, सिंचाई विभाग को गदेरे में सुरक्षा कार्य तेज करने और क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। बिजली बिलों की शिकायतों पर जांच कर एक माह में समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि पुनर्निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जबकि क्षेत्र में छह पुलों का निर्माण कार्य मई से शुरू होगा।ट्राउट पालन मॉडल की सराहनाडीएम ने जगथाना में ट्राउट मछली पालन परियोजना का निरीक्षण कर क्लस्टर फार्मिंग मॉडल को स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने अधिक लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। वर्तमान में जिले में 20 समितियां इस कार्य से जुड़ी हैं और लगभग 70 लाख की आय अर्जित कर रही हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.