Latest Posts

जर्जर सड़कों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गड्ढों में पौधारोपण कर जताया विरोध


अल्मोड़ा। शहर की खराब सड़कों और गहरे गड्ढों के विरोध में पूर्वी पोखरखाली में एनटीडी मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से गड्ढों में पौधारोपण कर शासन-प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर खींचने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भी संबंधित विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कार्यालय में ताला लगाने जैसी कार्रवाई भी की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से तत्काल सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन में भूपेंद्र भोज, तारा जोशी, वैभव पांडेय, अरविंद सिंह रौतेला, दीप सिंह डांगी, पूरन रौतेला, संजय दुर्गापाल, गीता मेहरा, शरद शाह, टिटू पंत, किरण आर्य, विशाल कनवाल, गौरव जोशी, सतीश पांडेय, मुकेश कुमार, विकास कुमार, विनोद वैष्णव, भैरव गोस्वामी, मदन सिंह डांगी, परितोष जोशी, हेम सासी, अनूप भारती, ऋतिक नयाल, प्रदीप कुमार, इसरार अहमद, गुंजन सिंह चमियाल, कार्तिक शाह, मुकेश नेगी, सुशील शाह, अशोक गुरुरानी, कुणाल, दीपक कुमार, तारा तिवारी, विशाल सिंह बिष्ट और अंबीराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.