ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के भूगोल विभाग की ओर से संपादित क्लाइमेट चेंज इश्यूज एंड चैलेंज पुस्तक का विमोचन शुक्रवार को किया गया। इस पुस्तक में हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन व प्रभावों, चुनौतियों का उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एनके जोशी द्वारा क्लाइमेट चेंज इश्यूज एंड चैलेंज पुस्तक का विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में 23 सहभागी हैं और इसमें जलवायु परिवर्तन नगरी नियोजन, रिमोट सेंसिंग, कृषि, प्रवासन, नदी तंत्र, सामाजिक आर्थिक, हिमालय प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से संबंधित शोध पत्रों का समावेश किया गया है। इस पुस्तक में विभिन्न विवि और देश-विदेश के विवि द्वारा अपने शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं। यह पुस्तक हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन विशेष रूप से उत्तराखंड के हिमालय के संदर्भ में है। वर्तमान युग की मांग को ध्यान में रखते हुए जलवायु परिवर्तन और प्रभावों, चुनौतियों का भी उल्लेख किया गया है। यह पुस्तक पर्यावरणविद्व, नीति निर्माताओं, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। मौके पर कुल सचिव दिनेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रण स्वाति नेगी, ऋषिकेश परिसर के निदेशक प्रोफेसर महावीर सिंह रावत, संकायाध्यक्ष कला प्रो. पीके सिंह, संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. एसपी, संकायाध्यक्ष वाणिज्य वीपी श्रीवास्तव, विवि के उप कुलसचिव डॉ. हेमंत बिष्ट, विवि परिसर निखरी के निदेशक प्रो. महंत मौर्या, पुस्तक के मुख्य लेखक प्रो. डीसी गोस्वामी, प्रो. अनिल पाल, प्रो. अरुणा पी, सह लेखक प्रो. एपी दुबे, डॉ. केदार सिंह आदि उपस्थित रहे।


