Latest Posts

155 बार रक्तदान करने वाले डॉ. अनिल वर्मा सम्मानित


देहरादून। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में यूथ रेडक्रॉस कमेटी द्वारा राज्य महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन), केदारपुरम में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मुख्य आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के तहत भूकंप, भूस्खलन और त्वरित बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पहले, दौरान और बाद में किए जाने वाले बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अग्निशमन प्रशिक्षण में आग के प्रकार, आग बुझाने के सिद्धांत, रासायनिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, “डिग्री ऑफ बर्न” और “रूल ऑफ नाइन” के माध्यम से जलने की स्थिति में उपचार की विधियां सिखाई गईं। प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के अंतर्गत हार्ट अटैक के दौरान मरीज को पुनर्जीवित करने की सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रीससिटेशन) तकनीक का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, थैलेसीमिया और नशामुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। प्रोजेक्ट मैनेजर (HOPE) संजीव आईजेकर के निर्देशन में टीम लीडर प्रभा बलोदी सहित सीनियर सिस्टर बिमला सिंह, सिस्टर इंदु, सिस्टर निर्मला किन्नी, सिस्टर अर्ची, सविता डोभाल, सोनी कैंतुरा, शाइना और नविता ने सीपीआर प्रक्रिया का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र की अधीक्षिका श्रीमती सोनल, प्रोजेक्ट मैनेजर (HCH, नारी निकेतन) सत्यनारायण राय एवं प्रोजेक्ट मैनेजर (HOPE) संजीव आईजेकर ने डॉ. अनिल वर्मा को अब तक 155 बार रक्तदान कर अनेक लोगों का जीवन बचाने और इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान देने के लिए शॉल ओढ़ाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.