Latest Posts

राजीव वर्मा ने जीता एक गोल्ड एवं एक कांस्य

चंडीगढ़/देहरादून। चंडीगढ़ सेक्टर 38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सुदामा परिवार द्वारा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में देश भर से आए महिला एवं पुरुष वर्ग में वेटरन खिलाड़ियों ने शिरकत की। इस तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चंडीगढ़, उत्तराखंड, यूपी, छतीसगढ, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग किया । सोमवार को खेले गए सेमी फाइनल एवं फाइनल मुकाबलों में देहरादून के राजीव वर्मा ने पुरुष एकल 65 के मुकाबले में सेमी फाइनल में पंजाब के वर्तमान चैंपियन सुधाकर शर्मा को एक कड़े मुकाबले में 2-1 से शिकस्त दी एवं फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के 65 कैटेगरी के चैंपियन गुरचरण सिंह को 21-16, 21- 10 से मात देते हुए इस टूर्नामेंट के 65 कैटेगरी के चैंपियन का खिताब अपने नाम दर्ज किया।। जबकि 65 के पुरूष युगल प्रतियोगिता में श्री एस एस पुंडीर जी के साथ कांस्य पदक प्राप्त करने में सफलता हासिल की।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.