Latest Posts

समितियों में उर्वरक आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर किसानों में असंतोष


रुद्रपुर। सहकारी समितियों में उर्वरक आपूर्ति एवं वितरण को लेकर किसानों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। वहीं, इस संबंध में बहुद्देशीय दक्षिणी किसान सेवा सहकारी समितियों के संचालक मंडल ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। शुक्रवार को समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को प्रति एकड़ एक कट्टा अथवा अधिकतम पांच कट्टा यूरिया वितरण करने का प्रावधान लागू किया गया है। जबकि, क्षेत्र में अधिकांश किसान दीर्घ जोत वाले हैं। जिनकी आवश्यकता निर्धारित सीमा से कई अधिक है। इससे किसानों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहीं, समिति पदाधिकारियों ने मंत्री बहुगुणा से उर्वरक आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था में बदलाव कर पहले की तरह किसानों की आवश्यकता अनुसार उर्वरक वितरण कराने की मांग की है। ताकि, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो और कृषि कार्य प्रभावित न हो। वहां दक्षिणी सोसाइटी के अध्यक्ष सौरभ अरोरा, समिति के सदस्य सुखदेव सिंह, राम भरोसे राणा, भीष्म नारायण, गुरलाल सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.