Latest Posts

व्यावसायिक सिलेंडरों के दाम बढ़ने पर कांग्रेस में गुस्सा


बागेश्वर। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। केंद्र सरकार को आम आदमी की समस्या से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। उन्हें सिर्फ चुनाव जीतने की फिक्र है। उन्होंने जल्द बढ़े दाम घटाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में बेतहासा वृद्धि की है।इसका असर आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा। चाय से लेकर गरीब की थाली से निवाला छीना जा रहा है। गर्मियों के पर्यटक सीजन चरम पर रहता है, लेकिन बढ़ती महंगाई से पर्यटन कारोबार को भी गृहण लगने की आशंका बढ़ गई है।होटल कारोबारियों ने अपने मीनू कम कर दिए हैं। कई छोटी ठेली लगाने वाले कारोबार बंद करने की कगार पर पहुंच गए हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार ने बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। इसके बाद केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बालकृष्ण, भगवत डसीला, लोकमणि पाठक, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.