Latest Posts

खाद संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सोसायटी गेट पर तालाबंदी


रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्तिफार्म बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद समिति अध्यक्ष केपी मंडल को ज्ञापन सौंपा गया। शनिवार को कांग्रेसियों ने किसानों के साथ मिलकर यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद वितरण से संबंधित कृषि निदेशालय के आदेश को निरस्त करने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि इस आदेश से उन्हें समय पर आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल पाएगी। उन्होंने सरकार पर तुगलकी फरमान जारी करने का आरोप लगाते हुए इसे किसानों के शोषण वाला आदेश बताया। किसानों ने मांग की कि पूर्व की भांति सोसायटियों के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था बहाल की जाए। उनका कहना था कि खाद वितरण को नियंत्रित करना और प्रति एकड़ केवल एक कट्टा खाद देने का नियम खेती और किसानों के लिए नुकसानदायक है। समिति अध्यक्ष कृष्णपद मंडल ने आश्वासन दिया कि किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, रंजीत मंडल, सुनील हाल्दार, बलवंत बोहरा, विष्णु तरफदार, शिव मंडल, रविंद्र बाइन, श्रीकांत मिस्त्री और विश्वजीत सहित कई लोग मौजूद रहे।
जरूरत के अनुसार किसानों को खाद देने का दावा
सितारगंज। सितारगंज की समितियों में शनिवार से खाद वितरण शुरू हो गया है। दक्षिणी किसान सहकारी समिति के अध्यक्ष सौरभ अरोरा ने बताया कि क्षेत्र की तीन समितियों के संचालन मंडल ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर अधिकतम पांच कट्टे यूरिया देने के आदेश का विरोध किया था। उन्होंने बताया कि मंत्री बहुगुणा ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इस प्रतिबंध को हटाने के निर्देश दिए हैं। अब किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी। संचालक मंडल और किसानों ने इस निर्णय पर मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। इस दौरान सौरभ अरोरा, साहब सिंह, गुरविंदर सिंह, मो. जावेद, जसवीर सिंह, बलविंदर सिंह, गुरदर्शन सिंह, सलीमुद्दीन, पूरन सिंह और मलकीत सिंह मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.