Latest Posts

राष्ट्र की सबसे मूल्यवान धरोहर होता है विद्यार्थी: ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी


ऋषिकेश। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें शैक्षणिक सत्र 25-26 के मेधावियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रमुख ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की सबसे मूल्यवान धरोहर हैं। बाल्यावस्था में प्राप्त शिक्षा, संस्कार और अनुशासन ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनते हैं। उन्होंने कहा कि केवल अंक प्राप्त करना ही सफलता नहीं है, बल्कि उत्तम चरित्र, विनम्रता, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव भी जीवन की सच्ची उपलब्धियाँ हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करने, नियमित अध्ययन करने तथा सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कवि एवं हास्य कलाकार अनिल अग्रवंशी ने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने अपनी हास्यपूर्ण एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान कक्षा कक्षा 6 से 9 तथा कक्षा 11वीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य शिव सहगल, दीप शर्मा, एमसी त्रिवेदी, अशोक रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.