Latest Posts

पार्किंग शुल्क को लेकर मारपीट करने में सात गिरफ्तार


हरिद्वार। शहर कोतवाली पुलिस ने पंतदीप पार्किंग के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। आरोप है कि पार्किंग शुल्क को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि पंतदीप पार्किंग के पास दो पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस पहुंची तो देखा कि दोनों पक्ष पार्किंग के पैसे को लेकर एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हैं। काफी समझाने के बावजूद जब दोनों पक्ष नहीं माने और स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी रही तो पुलिस ने सातों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए आरोपियों में पुष्पेन्द्र, शिवम गुप्ता, यश गुप्ता निवासी तीनों निवासी 1247 मंगोलपुरी टी विलोक नाथ दिल्ली, अक्षय शर्मा निवासी काशीपुर कोतवाली काशीपुर उधमसिंह नगर, हाल पता रोड़ी बेलवाला जिला हरिद्वार, सन्नी निवासी गंगादासपुर कोतवाली देवबंद जिला सहारनपुर यूपी हाल पता रोड़ी बेलवाला पार्किंग कोतवाली नगर हरिद्वार, भीम सिंह निवासी मीरगपुर कोतवाली देवबंद जिला सहारनपुर यूपी, हाल पता रोड़ी बेलवाला पार्किंग कोतवाली नगर हरिद्वार और वरुण निवासी रामरामपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर यूपी, हाल पता रोड़ी बेलवाला पार्किंग कोतवाली नगर हरिद्वार शामिल हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.