Latest Posts

कांग्रेस का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


ऋषिकेश। चंपावत में नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर कांग्रेस ने दूसरे दिन शुक्रवार को ऋषिकेश में प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही पीड़िता को इंसाफ दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ऋषिकेश के रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि पांच मई को चंपावत में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हथियारों के बल पर जो घटना की गई वह मानवता को शर्मशार करने के साथ देवभूमि उत्तराखंड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना है। पीसीसी जयेंद्र रमोला ने कहा कि इस शर्मनाक घटना से राज्य की गिरती कानून व्यवस्था, राज्य में महिलाओं के साथ लगातार बढ़ते अपराध तथा महिला सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकार की नाकामी उजागर हुई है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले को दबाने का पूरा प्रयास कर रही है। पीड़िता के परिवार की कोई सुनवाई नहीं हो रही और यहां तक कि पीड़िता के परिजनों को डराया धमकाया जा रहा है। ताकि यह मामला ज्यादा तूल ना पकड़े, प्रदेश सरकार सत्ता के नशे में अंधी हो चुकी है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने आरोप लगाते हुए कहा कि नाबालिग के साथ हुई घटना में कुछ भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हुई है। इस मामले ने नारी शक्ति वंदन के नाम पर भाजपा की मातृशक्ति के प्रति झूठे दिखावे की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, चंदन पंवार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, पुष्पा मिश्रा, मदन मोहन शर्मा, बीएस पयाल, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, सूरत सिंह कोहली, सहदेव राठौर, भगवान सिंह पंवार, गिरिराज हिन्दवान, राधा रमोला, सुमन पंचभय्या, कमलेश शर्मा, अंबिका देवी, मधु मिश्रा, विक्रम भंडारी, रुकम पोखरियाल, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, बृज बहुगुणा, सिंह राज पोसवाल, जगजीत सिंह, संजय भारद्वाज, भूपेंद्र राणा, मनीष जाटव, सन्नी प्रजापति, सुमन रानी, उर्मिला देवी, विश्वजीत अधिकारी, हिमांशु कश्यप, अक्षत रमोला, आदित्य झा आदि शामिल रहे।
डोईवाला में भी कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के: चंपावत में किशोरी से जुड़े प्रकरण और प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को लेकर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने डोईवाला चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया और मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग की। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि चंपावत का मामला अब केवल एक एफआईआर नहीं रह गया है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता से जुड़ा विषय बन गया है। यदि मामले को फर्जी बताया जा रहा है तो सरकार और पुलिस को जनता के सवालों का स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार गंभीर चिंता का विषय हैं। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि इतनी संवेदनशील घटना में बेहद कम समय में जांच पूरी कर “फर्जी” का निष्कर्ष निकालना कई सवाल खड़े करता है। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष करतार नेगी, एसपी बहुगुणा, प्रमोद कपूरवान शास्त्री, सभासद गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी, रंजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, अफसाना अंसारी, सुनील बर्मन, तेजपाल सिंह मोंटी, मनोज पाल, राहुल खरोला, मुकेश प्रसाद, आरिफ अली, विवेक सैनी, राहुल आर्य, प्रवीण सैनी, युवराज पुन, अनुज कन्नौजिया, विमल गोला, सोहेब अली, संदीप थापा, नंदन नेगी, समीर खान, आशिक अली, साहिल अली, मुरली, जावेद अली, सुभाष थापा, शुभम कांबोज, उस्मान अली आदि शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.