Latest Posts

मां अंबे इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस


अल्मोड़ा। मां अंबे इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नर्सिंग पेशे की महत्ता और समाज के प्रति नर्सों के योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषणों और नर्सिंग सेवा पर आधारित लघु नाटिका के जरिए नर्सों की सेवा भावना, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता, मीनाक्षी, एकता, सुरजीत कौर और सुधा मौजूद रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और विपरीत परिस्थितियों में भी नर्सें पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन बनाए रखने और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में धैर्य, करुणा और समर्पण सबसे बड़ी ताकत होती है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन ठाकुर संदीप सिंह, वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीति पाल और एचआर मैनेजर चंपा कनवाल ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.