Latest Posts

राजमार्ग विस्तार से प्रभावित व्यापारियों को राहत दी जाए


ऋषिकेश। राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार से प्रभावित व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात कर उचित मुआवजा और सहायता राशि दिलवाने की गुहार लगाई। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार से प्रभावित व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग तथा डोईवाला-ऋषिकेश मार्ग विस्तार के चलते बड़ी संख्या में छोटे व्यापारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध प्रभावितों की तर्ज पर व्यापारियों को भी उचित मुआवजा, सहायता राशि और राहत पैकेज दिया जाए। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इससे प्रभावित हो रहे व्यापारियों की रोजी-रोटी की सुरक्षा भी सरकार की जिम्मेदारी है। समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो कई परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा सकता है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान अठूरवाला पुरुषोत्तम डोभाल, वार्ड सभासद सुरेश सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय चमोली, कमल गोला आदि शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.