Latest Posts

मीडिया सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु : ध्रुव रौतेला


अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचकर पत्रकारों से संवाद किया। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना तथा कहा कि पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों के समाधान के लिए सरकार स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। ध्रुव रौतेला ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं और उनके हितों व सुविधाओं का ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है तथा आम जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह सहित जनपद के पत्रकार और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसी दौरान ध्रुव रौतेला ने जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण भी किया। जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने उन्हें विभागीय कार्यों, स्टाफ, जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों और प्रकाशित होने वाले पत्र-पत्रिकाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रचार सामग्री वितरण, पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं और प्रचार-प्रसार कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेस और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.