Latest Posts

जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन


पौड़ी। जनपद में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों पर विरोध जताते हुए सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय के समीप नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही जंगली जानवरों के हमलों के मृतकों के आश्रितों को नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए। यूकेडी नेता आशुतोष नेगी, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत और महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में जिले में भालू और गुलदार के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। कई परिवारों ने अपने घर के मुखिया और कमाने वाले सदस्य खो दिए लेकिन संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और डीएफओ को ज्ञापन देने के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल स्थानांतरण किया जाए और मृतकों के आश्रितों को नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को ए ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, गौरव चंदोला, अजय चंदोला, दीप्ती, नीरजा खुगशाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.